मुख्य पॄष्ठ arrow हमारा लक्ष्य
Our Goal पी.डी.एफ़ छापें ई-मेल

हिन्दी यू.एस.ए. पिछ्ले सात वर्षों से निम्न उद्देश्यों की पूर्ति में संलग्न है।

1.       हिन्दी यू.एस.ए. का मुख्य उद्देश्य अमेरिका के स्कूलों में हिन्दी को एक एच्छिक भाषा के रूप में स्थापित करना है।

2.       अमेरिका के स्कूल में पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित शिक्षिकों को तैयार करना।

3.       अमेरिका में जन्मी प्रवासी पीढ़ी को हिन्दी का बुनियादी ज्ञान देना। जिसके लिए हिन्दी यू.एस.ए. निम्न कार्य कर रहा है:

·         अमेरिका तथा कैनेडा के विभिन्न राज्यों में हिन्दी पाठशालाओं की स्थापना करना।

·         विभिन्न स्तरों का पाठ्यक्रम तैयार करना।

·         शिक्षकों को स्तरों के अनुसार प्रशिक्षित करना।

·         हिन्दी पुस्तकों का प्रकाशन तथा चयन करना जो कि विदेशी बच्चों के लिए उपयोगी हो सकें|

·         प्रतिवर्ष मौखिक तथा लिखित परीक्षा का आयोजन करना।

·         प्रोत्साहन के लिए बच्चों को पदक प्रदान करना।

4.       हिन्दी के प्रति जन मानस की जागरुकता को बढ़ाना तथा आने वाली पीढ़ी के हृदय में हिन्दी के प्रति प्रेम जागृत करना – इसके लिए हिन्दी यू.एस.ए.:

·         प्रतिवर्ष हिन्दी महोत्सव का आयोजन करता है, इसमें 500 से अधिक बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं तथा नृत्य में भाग लेते हैं।

·         भारत से कवियों को आमंत्रित कर हिन्दी साहित्य को मनोरंजन, शिक्षा, और हिन्दी प्रेम से जोड़ना।

·         हिन्दी महोत्सव द्वारा विभिन्न प्रांत के लोगों को आपस में जोड़ना।

·         पुस्तकों की प्रदर्शनी द्वारा हिन्दी साहित्य तथा लेखन का प्रचार करना। हिन्दी सीखने व अभ्यास करने की सामग्री उपलब्ध कराना।

·         प्रतिवर्ष प्रवासी कवियों को प्रोत्साहन एवं सम्मान देने हेतु “ स्थानीय कवि सम्मेलन” को हिन्दी दिवस के रूप में मनाना।

5.       भारतीय बाजारों में दुकानों के नामों को हिन्दी में लिखवा कर भारतीयों में से हीन भावना को निकाल कर अपनी भाषा के प्रति गर्व का रोपण करना।

6.       भाषा के प्रति जागरुकता, लेखन के प्रति सक्रियता, काव्य के प्रति रचनात्मकता को जीवित रखने तथा हिन्दी पढ़ने वाले विद्यार्थियों को लेखन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस वर्ष से हिन्दी यू.एस.ए. ने ई-पत्रिका “कर्मभूमि” का शुभारंभ किया है।

6.  इन उद्देश्यों की पूर्ति आपके सहयोग के बिना असंभव है।

 
< पिछला   अगला >
© 2010 Hindi USA